रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित विध्न विनाशक गणेश जी के मन्दिर में शनिवार को हर वर्ष की भांति पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजाराम रावत एवं परमेश्वर के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। सुबह मन्दिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन के उपरान्त भवानीगढ़-सूरजपुर सम्पर्क मार्ग पर स्थित कबिरादान मोड़ के पास स्टाल लगाकर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा, गणपति बप्पा मौर्या के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर रजत श्रीवास्तव, देव शंकर, विजय शंकर जायसवाल, संजय यादव, मायाराम रावत, अजय मौर्य सहित कई ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में तिथि भोज उत्सव का हुआ भव्य आयोजन
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं खण्ड शिक्षाधिकारी के मार्ग दर्शन में शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गू...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें