शिवगढ़,रायबरेली। शनिवार को शिवगढ़ क्षेत्र के आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह परिसर में हिंदी काव्य कलश मंच के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के संस्थापक एवं परिषदीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रकाश त्रिवेदी को पण्डित जमुना प्रसाद पाण्डेय ‘अबोध’ स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबन्धक संजय मोहन त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवि प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि “राम प्रकाश त्रिवेदी ने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा और संस्कारों के प्रसार के लिए समर्पित किया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना विकसित करने का कार्य किया। उनका योगदान शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी है।”
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक ने वर्षों तक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। इस मौके पर शिक्षक मनोज त्रिपाठी, राम आसरे, आयुष वर्मा, सम्राट सिंह लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें