शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सफलता कोचिंग सेन्टर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कोचिंग सेन्टर के संचालक एवं शिक्षक शिवम द्वारा 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोचिंग में पहला स्थान अर्जित करने वाले अंकुर को 10000 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं 79.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली दीपिका पाल को गोल्ड मेडल, 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित करने वाले अंश पटेल को सिल्वर मेडल, 74.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाले विशाल को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मान किया गया। शिक्षक शिवम ने बताया कि हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में कोचिंग के 35 में से 35 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण का परिणाम रहा है कि सभी बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई की और यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने बताया कि 2026 - 27 की बैच में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को तीन विषय पढ़ने पर एक विषय नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा। वहीं कोचिंग में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 10000 रुपये, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 5000 रुपये और तृतीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर राम प्रसाद, बेचालाल, संतराम, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें