ग्रामीणों ने आदित्य सिंह का फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
शिवगढ़,रायबरेली। गांव के लाल का स्वास्थ्य विभाग में चयन होने से ग्रामीण खुशी से झूम उठे। जिसके उपलक्ष्य में ग्रामीणों द्वारा गांव में स्थित शिव मन्दिर परिसर में सामूहिक रूप से सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि केसर खेड़ा मजरे चितवनियां गांव के रहने वाले आदित्य सिंह का चयन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में फार्मासिस्ट के पद पर चयन होने की जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली ग्रामीण खुशी से झूम उठे। रविवार को जिसके उपलक्ष्य में ग्रामीणों द्वारा आदित्य सिंह के स्वागत में गांव में स्थित प्राचीन कालीन शिव मन्दिर परिसर में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य
विनय वर्मा, रत्नेश वर्मा, पूर्व सैनिक राज किशोर बाजपेई, अरुण वर्मा, अरविंद वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रवीण पटेल, मुन्ना वर्मा, विजय यादव, रामकृपाल वर्मा, अमर सिंह वर्मा आदि लोगों द्वारा आदित्य सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आदित्य सिंह के माता-पिता दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं आदित्य को इस मुकाम तक पहुंचाने में शर्मा देवी का बड़ा योगदान रहा। आदित्य सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी मां शर्मा देवी, मां मीना वर्मा, पिता जय सिंह वर्मा, चाचा वीरेंद्र सिंह, चाची अल्पना वर्मा आदि लोगों को देते हुए कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्य पथ पर अधिड रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन तथा मरीजों की सेवा करने का काम करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें