शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से इन्कार करने पर एक युवक ने डेढ़ से दो वर्ष के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज बच्चे की मां का प्रेमी था और उससे शादी करना चाहता था।
महिला ने अपने छोटे बच्चे का हवाला देते हुए शादी से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने सुनसान स्थान पर बच्चे को कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष फैल गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में जितेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
50 शब्दों में
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें