उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

प्रशिक्षणार्थियों को दिए सफलता के मंत्र


​रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी, प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा।

​वहीं अग्रणी जिला प्रबन्धक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...