करंट की चपेट में आने से बृद्ध झुलसा

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कुम्भी में स्टैंड फैन लगाते समय करंट की चपेट में आने से वृद्ध झुलस गया, खबर लिखे जाने तक जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य शिवगढ़ में उपचार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम कुम्भी के रहने वाले राम औतार उम्र 70 वर्ष अपने घर में स्टैंड फैन लगाने लगे तभी वे अभी करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां रात 9 बजे खबर लिखे जाने तक चिकित्साधिकारी डा. अनमोल सिंह की देखरेख में वृद्ध का उपचार चल रहा था। चिकित्साधिकारी डॉ. अनमोल सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से वृद्ध झुलस गया है जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया है जिसका उपचार किया जा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...