निबडवल में सम्पर्क मार्ग जलाशय में तब्दील,घरों में घुसा पानी

अंगद राही 
.......................
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के निबडवल मजरे बेड़ारु में कल्लू रावत के घर से रामस्वरूप के दरवाजे तक खडण्जा सम्पर्क मार्ग काफी नीचा होने एवं जल निकास की नाली के अभाव में हल्की बारिश होते ही सम्पर्क मार्ग जलाशय में तब्दील हो जाता है। जल निकास का उचित प्रबन्ध न होने के कारण ज्यादा बारिश होने पर घरों में पानी घुस जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से उन्हें जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी सम्पर्क मार्ग से राजाराम रावत, राम प्रसाद लोधी, रामस्वरूप, कल्लू रावत आदि लोगों के  घरों का आवागमन है। बारिश में सम्पर्क मार्ग जलाशय में तब्दील है मजबूरी में उन्हे गन्दे दूषित पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। जलभराव के चलते छोटे बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि साइकिल, मोटरसाइकिल आदि दूसरों के दरवाजे खड़े करके जूते चप्पल हाथ में लेकर घर जाना पड़ता है। राम प्रसाद लोधी का कहना है कि जल निकास न होने से उनके घर के अन्दर पानी घुस गया है जिसके चलते मजबूरी में वे अपने भाई के यहां रह रहे हैं। ग्रामीणों को कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौन है। बेड़ारु प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार का कहना है कि कल्लू रावत के घर से रामस्वरूप के दरवाजे तक इण्टरलॉकिंग सम्पर्क मार्ग कार्य योजना में पड़ा है। बारिश के पश्चात धान की फसल काटने पर जब खेत खाली होंगे मिटटी डलवा कर सम्पर्क मार्ग को ऊंचा कराकर इण्टरलॉकिंग सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...