शिवगढ़,रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के संरक्षक एवं प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी, उप प्रबंधक विनय त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्या इन्दू बाला सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई।
भारत माता के जयघोष के साथ निकली प्रभात फेरी दामोदर खेड़ा होते हुए भवानीगढ़ चौराहा पहुंची जहां नगर पंचायत वासियों द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। तिरंगे की शान में कदमताल करते बच्चों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में गूंज रहे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से आस-पास का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग - बलिदान की याद दिला दी। भ्रमण के बाद प्रभातफेरी पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शिक्षक भारत सिंह, विनोद मिश्रा, जेपी सिंह,अमित वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें