शहीदों की कुर्बानी रहेगी अमर, तिरंगे की शान में डूबा बरखण्डी विद्यापीठ

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक राष्ट्रप्रेम की भावना से मनाया गया।

 ध्वजारोहण के उपरान्त विद्यालय के प्रबन्धक कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता एवं शिक्षकों ने भारत माता और भारत माता के शहीद वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, भाषण, नाटक, एकांकी एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा जगाया। कार्यक्रम में शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

 प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी हमें वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्रप्रेम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के ईमानदारी से निर्वहन में दिखाई देता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, प्रमोद सिंह, अभय राज सरोज, धीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...