रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के आरडीआरके पब्लिक स्कूल शिवगढ़ में शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सभासद प्रतिनिधि अजय वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि अजय वर्मा एवं प्रधानाचार्य रविकान्त वर्मा ने भारत माता तथा वीर शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य रविकान्त वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। देश के प्रति समर्पण ही सच्ची देशभक्ति है।
छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, एकांकी, नाटक और ग्रुप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उप प्रबंधक अनुज मिश्रा, वीरेंद्र विक्रम सिंह, अभिषेक बाजपेई, विवेक, पंकज, अरुण उपाध्याय, अमित, श्रुति, प्रशंसी श्रीवास्तव, जान्हवी, सोनम, रितिका, निशा, अंशिका, सपना, वैशाली, साक्षी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें