बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी


शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं राहगीरों का आरोप है कि कुछ लोग दबंगई पूर्वक सीसी रोड़ पर ही मवेशी बांध देते हैं। इससे आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

राजगीर राजेंद्र, राकेश, विनोद और सुरेश ने बताया कि इस मार्ग से बैंती, देहली, बलेथा, सूरजपुर, जगन्नाथपुर,नेमुलापुर और वाजिदपुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता हैं। सड़क पर भैसें खड़े और बैठे रहने से निकलने में काफी समस्या होती है। कई बार भैंस पूंछ मार देती हैं, जिससे राहगीरों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। जिसको लेकर कुछ बोलने पर ग्रामीण गाली-गलौज को तैयार हो जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर मवेशी बांधने से सीसी रोड भी जल्द क्षतिग्रस्त हो  सकती है। उन्होंने सीसी रोड़ से मवेशी हटवाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर पुलिस और जिलाधिकारी से शिकायत करने की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि वह हाल ही में आए हैं। मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...