शिवगढ़ रजबहा-रघुनाथगंज सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील चलना हुआ दुश्वार

रघुनाथगंज के लोगों ने दी आन्दोलन की चेतावनी

शिवगढ़,रायबरेली। नगर पंचायत  का शिवगढ़ रजबहा-रघुनाथगंज सम्पर्क मार्ग पिछले 2 दशक से पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है जिस पर साधन से चलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है, जिसको लेकर भूलीगाढ़ा रामपुर वार्ड नम्बर 6 के रघुनाथगंज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। गौरतलब हो कि शिवगढ़ रजबहा से रघुनाथगंज में अशोक यादव के दरवाजे तक 400 मीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग का निर्माण 20 वर्ष पूर्व विधायक निधि से आरईएस विभाग द्वारा कराया गया था। निर्माण के बाद पिछले दो दशक में एक बार भी रिपेयरिंग नही कराई गई। पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील यह सम्पर्क मार्ग हल्की बारिश होते ही जलाशय में तब्दील हो जाता है। अशोक यादव, काशीदीन यादव, गुड्डू आदि लोगों ने बताया जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व के जिलाधिकारियों से कई बार सड़क की रिपेयरिंग की मांग की किन्तु नतीजा शून्य रहा किसी ने ग्रामीणों की पीड़ा नहीं समझी। यदि जल्द ही सम्पर्क मार्ग का नवीनीकरण नहीं कराया गया आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दकिशोर तिवारी ने बताया कि यह सम्पर्क मार्ग रघुनाथगंज से होते हुए बनवारी दास बाबा की कुटी से होकर पूरे पाण्डेय स्थित दुर्गा मंदिर के पास शिवगढ़ रोड़ में जुड़ गया है जिससे हजारों श्रद्धालुओं का आवागम रहता है, सम्पर्क मार्ग के नवीनीकरण की नितान्त आवश्यकता है।
इस संदर्भ में जब अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में तिथि भोज उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं  खण्ड शिक्षाधिकारी के मार्ग दर्शन में शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गू...