तिथि भोज उत्सव में दिखी आत्मीयता एवं अपनापन
अतिथियों और बच्चों को भरोसा गया स्वादिष्ट भोजन
अंगद राही
....................
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के मार्गदर्शन एवं बीएसए राहुल सिंह के निर्देशन तथा खण्ड शिक्षाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बाजपेई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कुंवर रानी श्रद्धा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी ऋचा सिंह का प्रधानाचार्य तथा विद्यालय स्टाफ ने बुके देकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत किया।
तिथि भोज उत्सव में अतिथियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। कुंवर रानी श्रद्धा सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी ऋचा सिंह, सभासद ममता वर्मा समेत विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के साथ भोजन कर उनमें अपनत्व और समानता का भाव जगाया। अतिथियों और बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ फल, खीर एवं विशेष व्यंजन परोसे गए। अतिथियों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण उत्साह और आत्मीयता से सराबोर रहा। इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, एआरपी विनय मिश्रा, पंकज वर्मा, शिखा बाजपेयी, कल्पना सोलंकी, नीलम यादव,रीता झा, अंजूलता, इमरान खान, संगीता यादव, कमर जहां, राजेश श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, मोहिनी त्रिपाठी, राकेश सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, नरेंद्र सिंह, शालू गुप्ता,सुत्तन सिंह,उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें