पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

125 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, महिलाओं को बांटी साड़ी

अंगद राही
..................

रायबरेली। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने सोमवार को क्षेत्र के दहिगवां ग्राम पंचायत पहुंचकर अपने पास से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अपने निजी प्रयास से ग्राम पंचायत के 125 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट प्रदान की। वहीं महिलाओं को साड़ी तथा बच्चों को नमकीन, बिस्कुट और टॉफियां बांटीं। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे। 

पूर्व विधायक ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित परिवारों के साथ वह हर सम्भव मदद के लिए खड़े हैं। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। 

इस मौके पर बछरावां चेयरमैन रामजी उर्फ शिवेंद्र वर्मा, शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पूर्व शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ला, बलवीर सिंह, बिहारी, पप्पू सिंह, साहिल यादव, अमित सिंह, सुधाकर बाजपेई, विनय सिंह, दयाराम, रामफेर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

125 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, महिलाओं को बांटी साड़ी अंगद राही .................. रायबरेली। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने सोमवार...