गोबिंदपुर में पॉलिटेक्निक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबिंदपुर में आयोजित पॉलिटेक्निक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना विकसित करती हैं।

उद्घाटन के बाद पहला मैच असहन जगतपुर और पहनासा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहनासा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 107 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी असहन जगतपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में उत्कृष्ट खेल के लिए असहन जगतपुर के खिलाड़ी वशी खान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। दूसरा लीग मैच शिवरतनगंज और मानपुर के बीच खेला गया। निर्धारित 11 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मानपुर की टीम ने 116 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवरतनगंज की टीम अंतिम सुपर ओवर में 10 रन नहीं बना सकी, इस प्रकार से मानपुर की टीम विजयी रही। 

मानपुर के खिलाड़ी रणजीत मौर्य को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इस अवसर पर नीशू सिंह, शमशाद खां, बंशीलाल लोधी, नागेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भारत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...