कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

अंगद राही : 9451250668
-----------------------------

शिवगढ़,रायबरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोमवार को शिवगढ़ क्षेत्र में कांग्रेसियों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। 


जिसके उपरान्त वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में कांग्रेस के जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा व वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शंकर मिश्रा के नेतृत्व में केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर तहरीभोज का आयोजन किया गया तथा दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण एवं गरीबों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास, संजय बाजपेई, जिला सचिव अंजली पासी, अखिलेश शुक्ला, एडवोकेट रामखेलावन रावत, शिवगढ़ ब्लॉक प्रभारी पल्टू पासी, कृपा शंकर शुक्ला, रामकिशोर मौर्य, गिरिजेश श्रीवास्तव, पराग प्रसाद, राजकुमार चौधरी, बृजेंद्र द्विवेदी, चंद्र मोहन दीक्षित, विमल त्रिवेदी, रामू रावत, मोहम्मद रईस सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में शिवली माइनर कटने से फसलें हुई जलमग्न

अंगद राही : 9451250668 ......................................... रायबरेली। मंगलवार को शिवगढ़ क्षेत्र में शिवली माइनर कटने से कर...