ढेकवा ने देहली को 50 रनों से हराकर कप पर जमाया कब्जा

अंगद राही : 9451250668
.........................................
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत देहली में आयोजित देहली प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला डीएसडी अमन गेमर ढेकवा और देहली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ढेकवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहली को 50 रनों से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में ढेकवा टीम टॉस ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो 148 के स्कोर पर 17 ओवर में ही आल आउट हो गई।

 वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहली टीम ढेकवा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14 ओवर में ही मात्र 98 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह ढेकवा ने निर्णायक जीत हासिल कर कप अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पीयूष मिश्रा को मैन ऑफ द मैच, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए अंशू मलिंगा को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राधे पाण्डेय व भावेश ने निभाई, जबकि अम्पायर की भूमिका मुन्ना खान और राजकुमार ने अदा की। 

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रधान पद प्रत्याशी राकेश कुमार रावत ने कहा कि “ग्रामीण स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देती हैं।” वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित महराजगंज खण्ड तकनीकी प्रबंधक कृपा शंकर रावत ने कहा कि “खेल अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाता है, ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम करती हैं। 

प्रतियोगिता का आयोजन अमन, सत्यम,राधे, राजन, शिवा पाण्डेय, भावेश, बाल, शुभम आदि लोगों द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार राज, जितेंद्र कोटेदार, राजकुमार गुप्ता, रामू, सतीश कुमार, संदीप कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...