क्वार्टर फाइनल में जरौली ने ढेकवा को किया पराजित

 अंगद राही : 9451250668
...........................................
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में चल रही 18वीं स्व. वंश बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच राहुल इलेवन जरौली वर्सेस ढेकवा के मध्य खेला गया। जिसमें जरौली ने ढेकवा को 4 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

 गौरतलब हो कि ढेकवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो 16वें ओवर में 152 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरौली टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 11वें ओवर में लक्ष्य हांसिल कर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मैन ऑफ द मैच शतक बनाने वाले ढेकवा टीम के जेपी को दिया गया।

 इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, राम पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, राज बहादुर सिंह, अमित जायसवाल, अभिनव सिंह, रंजीत, शालू गुप्ता, कृष्ण किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, टिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...