श्री गौरी शंकर महादेव मन्दिर में विशाल भण्डारा सम्पन्न

अंगद राही : 9451250668
------------------------------
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित प्राचीन श्री गौरी शंकर महादेव मन्दिर में संगीतमयी श्रीरामचरितमानस पाठ एवं विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया। सोमवार को दोपहर एक बजे श्रीरामचरितमानस पाठ एवं हवन-पूजन के पश्चात भण्डारे की शुरुआत हुई, जो देर रात्रि करीब साढे 11 बजे तक निरन्तर चलता रहा। भण्डारे में क्षेत्र ही नही दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन गांव के हरि भजन मौर्य व जगपाल रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह भण्डारा बीते डेढ़ दशक से प्रतिवर्ष निरन्तर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले, राकेश त्रिवेदी, अमित मिश्रा, अंजनी अग्निहोत्री, सुनील मिश्रा, विकास गुप्ता, छोटू गुप्ता, शिवकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...