झांसी। झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां रहने वाले एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अपनी लिव-इन पार्टनर प्रीति की बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने करीब सात दिनों तक शव को घर में ही छिपाकर रखा और सबूत मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर उन्हें जलाता रहा।
मामला उस समय उजागर हुआ जब आरोपी जली हुई राख और अधजले मानव अंगों को एक नीले रंग के बक्से में भरकर ऑटो के जरिए कहीं ठिकाने लगाने ले जा रहा था। रास्ते में बक्से से तेज दुर्गंध आने लगी और उसमें से पानी भी रिसने लगा, जिससे ऑटो चालक को शक हुआ। चालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बक्से की तलाशी ली, जिसमें मानव अवशेष बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों, घटनाक्रम व अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें