सर्रा बाबा की कुटी हनुमानगढ़ी में खिचड़ी भोज आयोजित

अंगद राही : 9451250668
-------------------------------------- 

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित प्रसिद्ध सर्रा बाबा की कुटी हनुमानगढ़ी में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के उपरान्त कन्याओं को खिचड़ीभोज कराकर किया गया। इस अवसर पर सत्यनामी पावन धाम पूरे देवदास से पधारे साहब घनश्याम दास, साहब लोकेश दास का कुटी के महन्त गुरु प्रसाद यज्ञसैनी तथा पुजारी पुत्तन शर्मा द्वारा शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते हुए बंदगी की गई। खिचड़ी भोज में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी।

 आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल, पवन बाजपेई, श्रवण बाजपेई, हरिनाम सिंह, अमित गुप्ता, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, अविनाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...