अंगद राही : 9451250668
........................................
सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बच्चों को आधुनिकता से जोड़ेगी स्मार्ट क्लास : श्रद्धा सिंह
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में लोकार्पण एवं सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कुंवर रानी श्रद्धा सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का बुके व फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 2 दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए स्थापित आरओ पेयजल संयंत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम चबूतरा एवं स्मार्ट क्लास का लोकार्पण तथा वृक्षारोपण कुंवर रानी श्रद्धा सिंह द्वारा किया गया। शिक्षकों की मांग पर उन्होंने विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर रानी श्रद्धा सिंह ने कहा कि “हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
जब क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों का अभाव था, तब भी उन्होंने शिक्षा की मजबूत नींव रखी। आज उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने के लिए पहल की गई है जिसके माध्यम से बच्चों को आधुनिकता से जोड़ने का काम किया जा रहा है। दृश्य माध्यम से पढ़ाई होने पर बच्चे विषयों को आसानी से समझ पाते हैं।” उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा आकांक्षी योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत के 15 में से 13 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने किया।
इस मौके पर सीएम फेलो आलोक तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र अवस्थी, सरला वर्मा, हिमांशी सिंह, शिखा बाजपेई, गयेन्दु सिंह, संतोषी तिवारी, विनय मिश्रा,आशुतोष यादव,पंकज कुमार, रीता झा, नीलम, कल्पना,मोहिनी, प्रिया सिंह, मोहम्मद इमरान, कमर जहां, अंजू लता, संगीता, रमेश कुमार सहगल, ममता वर्मा, अजय वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें