बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

अंगद राही :‌ 9451250668
.........................................
 रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्भी स्थित पंचायत भवन में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केन्द्र बनी हुई है। कथा के छठे दिन ऊंचगांव शुकुल बाजार, अमेठी से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अंकुल जी महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा व्यास ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का बाल्यकाल करुणा, प्रेम और वात्सल्य से परिपूर्ण था। जैसे ही बाल राम की लीलाओं का वर्णन हुआ, पूरा कथा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भक्ति रस में झूमते नजर आए।
कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था ठंड पर भारी दिखाई दी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों से लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया है। इस अवसर पर शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, आलोक त्रिवेदी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...