ओसाह में भाजपा द्वारा आयोजित कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल सम्पन्न



कांग्रेस कर रही लोगों को गुमराह : दिनेश प्रताप सिंह 
अंगद राही : 9451250668
.......................................
रायबरेली। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन योजना अन्तर्गत विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत रविवार को ओसाह गांव में कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शरद सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 
ग्राम चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो कांग्रेस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा की मूल भावना को नहीं समझती, वहीं विकसित भारत जी-राम-जी जन जागरण अभियान पर सवाल उठा रही हैं।

 उन्होंने बताया कि यह योजना गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। मनरेगा में जहां 100 दिन रोजगार की गारंटी है, वहीं जी-राम-जी योजना में श्रमिकों को 185 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर श्रमिकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय जिस तरह “खटाखट” जैसे वादों से भ्रम फैलाया गया, उसी तरह अब भी जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब लोग जागरूक हैं और ऐसे बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

 कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, राजकुमार  सिंह,पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सुधा अवस्थी, लक्ष्मीकांत रावत,गया प्रसाद लोधी, जीबी सिंह, अवधेश त्रिवेदी, सरोज गौतम, महिला मोर्चा जिलामत्री भाजपा अनुज मौर्य,किरन त्रिवेदी, राजाराम लोधी,अर्जुन सिंह,मीना रावत,किरन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...