सड़क हादसे में युवक गम्भीर रुप से घायल

अंगद राही : 9451250668
......................................

रायबरेली।
शुक्रवार की देर शाम शिवगढ़ थाना क्षेत्र बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित गूढ़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां रात साढ़े 7 बजकर 50 मिनट खबर लिखे जाने तक घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित गूढ़ा में इच्छा खेड़ा मजरे गूढ़ा गांव का रहने वाला युवक रमेश कुमार पुत्र नन्हू जो भवानीगढ़ की ओर से बछरावां की ओर जा रहा था तभी सामने से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा क्षति ग्रस्त हो गया, वहीं ई रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया जहां खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा था। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा.तपस त्रिपाठी ने बताया कि रमेश कुमार नाम के युवक को एम्बुलेंस से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है जिसका उपचार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...