यूजीसी के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन, काला कानून बताकर की वापस लेने की मांग



रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अंतर्गत नेरथुवा मोड़ पर एडवोकेट आशीष सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने यूजीसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को छात्र और युवा विरोधी बताते हुए इसे काला कानून बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी के इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान नारेबाजी कर युवाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन में आनंद दीक्षित, सूरज सिंह, शिवम श्रीवास्तव, अनुज अवस्थी, हर्षित शुक्ला, आशुतोष सिंह, निखिल सिंह, मोहम्मद सहजाद, मोहम्मद शमीम, शुभम सिंह, सोनू तिवारी, अजय दीक्षित, रवि सिंह, कुलदीप मिश्रा, पवन सिंह, राजन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिवगढ़ में फाइलेरिया जागरूकता मैत्रीय क्रिकेट मैच सम्पन्न

नगर पंचायत शिवगढ़ ने अरबाज इलेवन को 11 रनों से किया पराजित   रायबरेली। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया ...