प्रधान रतीपाल रावत ने श्रद्धालुओं को किया सम्मानित
अंगद राही
.................
रायबरेली। ग्राम पंचायत रायपुर नेरुवा से महाप्रभु जगन्नाथ की पावन नगरी जगन्नाथपुरी, उड़ीसा के लिए 75 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में जगन्नाथपुरी धाम के दर्शन और धार्मिक स्थलों के भ्रमण को लेकर खासा उत्साह रहा। रवाना होने से पहले ग्राम प्रधान रतीपाल रावत ने श्रद्धालुओं का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को मंगलमय और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए महाप्रभु जगन्नाथ से श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारम्भ किया। ग्रामीणों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया। यात्रा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु जगन्नाथपुरी धाम के दर्शन के साथ वहां स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर हरिप्रसाद क्षेत्र, त्रिभुवन, रामचंद्र, रामदेव, चंद्रभान, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, राममिलन, सत्यशरण, अजय कुमार, अनुज कुमार, शिवम, ममता, पूनम बीडीसी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें