रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा गांव में बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता कृष्णावती पत्नी हंसराज की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति हंसराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति हंसराज, सास शीला तथा नन्द, नन्दोई के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मैके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को हंसराज पुत्र कंधई निवासी रायपुर नेरुवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, आरक्षी शिव कुमार एवं महिला कांस्टेबल सरिता गौतम शामिल रहीं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें