रायबरेली। मंगलवार को सायंकाल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के 2 अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक हादसे में डायल 112 हरिशंकर पुत्र राममिलन निवासी ईश्वरीगंज उम्र 18 वर्ष व सुभाष पुत्र रामफेर निवासी राम्मा खेड़ा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहीं दूसरे हादसे में घायल प्रेम बहादुर पुत्र शिवनारायण निवासी रीवां व रामसुख पुत्र राजाराम निवासी जयचन्दपुर उम्र 50 वर्ष को एम्बुलेंस डायल 108 ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। जहां प्रेम बहादुर की हालत ज्यादा गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं खबर लिखे जाने तक तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि चार घायल अवस्था में अस्पताल आए थे एक को जिला स्तर के लिए रेफर किया गया, तीन का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान
राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें