तौली बैलगाड़ी प्रतियोगिता में सतगुरु बने ‘तौली पाली चैंपियन 2026

बैल गाड़ियों की दौड़ देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़ दिखा गजब का उत्साह 

अंगद राही
-----------------

शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौली में आयोजित द्वितीय भव्य एवं रोमांचक बैलगाड़ी प्रतियोगिता में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पारम्परिक ग्रामीण प्रतियोगिता के इस आयोजन ने पुरानी संस्कृति से जीवन्त कर दिया।


वीडियो देखने के लिए नीचे दए गए
 लिंक पर क्लिक करें

प्रतियोगिता का आयोजन तौली प्रधान सत्यवती तथा हमारा पेट्रोल पम्प के मालिक एवं प्रधान पति विनोद धोबी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों, कलम के सिपाही पत्रकारों और प्रतिभागी बैलगाड़ी चालकों के सम्मान से किया गया। 


इस प्रतियोगिता में कुल 22 बैलगाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 6 राउन्ड में सम्पन्न हुई जिसमें 5 राउन्ड के विजेताओं को फाइनल राउंड में प्रवेश दिया गया। पहले राउंड में हीरालाल यादव जियापुर, दूसरे राउंड में शुभम पाल रामधन का पुरवा, तीसरे राउंड में रामकुमार जियापुर, चौथे राउंड में सतगुरु कोटेदार छेदी का पुरवा तथा पांचवें राउंड में भारत यादव पूरे सहमत विजयी रहे। इन पांचों विजेताओं की बैल गाड़ियों को फाइनल राउन्ड में दौड़ाया गया।
फाइनल मुकाबले में छेदी का पुरवा निवासी सतगुरु कोटेदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर ‘तौली पाली चैंपियन 2026’ का खिताब अपने नाम किया। 


वहीं शुभम पाल ने द्वितीय स्थान और भारत यादव ने तृतीय स्थान अर्जित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में फर्राटा पंखा और तृतीय पुरस्कार के रूप में जंगाल देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजक विनोद धोबी ने कहा कि बैलगाड़ी प्रतियोगिता हमारी ग्रामीण संस्कृति, परम्परा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना और गांव की पुरानी विरासत को सहेजना है। भविष्य में इसे और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक श्याम सुन्दर भारती, प्रधान सत्यवती, राजेश यादव, रामदेव लोधी, अनिल सिंह डॉ.राहुल पाल, बंसीलाल लोधी, रामकिशोर मौर्य, अखिलेश प्रधान, शमशाद खां, सोनी भारती, आकाश, रमाकान्त मौर्य, चंद्रिका प्रसाद, रोशन लाल, अनुराग ठाकुर, गोपाल सिंह, रोहित निर्मल, सतीश मैनेजर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...