होली पर मातम शिवगढ़ में बाइक की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित पिपरी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने कक्षा 6 की छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 पिपरी की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिपरी निवासी मोबीन की 11 वर्षीय पुत्री जोया मंगलवार को दोपहर बाद बांदा - बहराइच हाईवे पार कर रही थी तभी भवानीगढ़ की ओर से हैदरगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई‌। जिसे परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने छात्रा की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जोया को मृत घोषित कर दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों का रो-रोकर बुराहाल 

रमजान पाक के महीने के चलते मोबीन के घर में खुशियों का माहौल था, सभी अल्लाह की इबादत कर रहे थे। जोया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोबीन के 2 बेटों, 2 बेटियों में जोया दूसरे नम्बर पर थी। जोया की मौत से पिता मोबीन, मां परवीन, बड़े भाई अयान उम्र 15 वर्ष, छोटे भाई असद उम्र 8 वर्ष, छोटी बहन शना उम्र 4 वर्ष सहित परिजनों का बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...