रायबरेली में बिजली तार चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 5 गिरफ्तार

रायबरेली। रायबरेली में बिजली तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के पांच सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 1 कुंतल 12 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद किया है, जिसे आपातकालीन विद्युत लाइन से चोरी किया गया था। इसके अलावा चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है। महराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह लम्बे समय से सक्रिय होकर बिजली विभाग को नुकसान पहुंचा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...