कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में विदाई एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

रायबरेली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में शुक्रवार को विदाई एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में किया गया। कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए गीत, भाषण व शुभकामनाओं के माध्यम से भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा, “विद्यार्थी हमारे विद्यालय की पहचान हैं। जिनकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”
इस अवसर पर शिक्षिका शिखा बाजपेई, धर्मेंद्र अवस्थी सहित पंकज कुमार, कल्पना सोलंकी, रीता झा, नीलम यादव, मोहिनी त्रिपाठी, प्रिया सिंह, अंजूलता मिश्रा, मोहम्मद इमरान, संगीता यादव एवं कमर जहां आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...