बेखौफ चोरों ने कोइली खेड़ा में धावा बोलकर 7 बकरियां की पार

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोइली खेड़ा मजरे चितवनियां में बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर खरफूस और त्रिपाल के बने छप्पर के नीचे बंधी 9 बकरियों में से 7 बकरियां पार कर दी, चोरी की वारदात से गांव में हड़कम्प पहुंच गया। पीड़ित साहबदीन ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता की तबीयत सही नहीं थी सभी लोग घर के अन्दर लेटे थे। रात करीब पौने 11:45 बजे बकरियों के बच्चे चिल्लाए तो घर के बाहर निकालकर देखा तो छप्पर के नीचे बंधी 9 बकरियां में से सिर्फ 2 बच्चे बंधे थे सात बकरियां गायब थी। थोड़ी दूरी पर एक मारूति वैन खड़ी थी, घर वाले जब तक चिल्लाते शोर मचाते चोर मारुति वैन से चितवनियां की ओर बकरियां लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि जिसकी शिकायत रात में ही पुलिस से की गई रात में मोटरसाइकिल से पुलिस वाले आए जिन्होंने कुछ दूर तक जाकर देखा भी वहीं सुबह चार पहिया वाहन से आई पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। हालांकि इस संदर्भ में जब शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है अभी पता करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...