रोजगार सेवकों ने दिया ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी
रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक में तैनात रोजगार सेवकों ने प्रान्तीय आवाहन पर गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी धनेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बन्द हड़ताल की घोषणा की है। दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर दिनांक 16 अप्रैल 2026 से दिनांक 25 अप्रैल 2026 तक विकास खण्ड शिवगढ़ के समस्त रोजगार सेवक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। समस्याओं का निराकरण न होने पर रोजगार सेवक आन्दोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर मिश्रीलाल, राज बहादुर मौर्य, मिथिलेश, अनिल सिंह, गणेश प्रसाद, सविता देवी, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, किरण आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे। एडीओ आईएसबी धनेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार सेवकों ने हड़ताल के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें