शिवगढ़,रायबरेली। 2 बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत अन्तर्गत गणेशगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राधेलाल पुत्र विपत्ति बुधवार को शायंकाल करीब 3 बजे भवानीगढ़ चौराहे से सरकारी राशन की दुकान से राशन लेकर वापस घर के लिए जा रहे थे तभी बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित हनुमंतपुरम चौराहा गणेशगंज मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने राधेलाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अधेड़ राधेलाल बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा जिन्हे आनंन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में अस्पताल आए राधेलाल के कान से लगातार रक्तस्राव हो रहा था जिन्हे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें