कार की टक्कर से मां बेटे गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महराजगंज मजरे जगदीशपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अर्चित कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र श्यामलाल निवासी राजापुर मजरे पड़रिया ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी मां तारावती पत्नी श्यामलाल उम्र 45 वर्ष को बाइक पर बिठाकर शिवगढ़ से घर के लिए जा रहा था। जिसका आरोप है कि बाइक के आगे चल रहा वेगनर कार चालक लहराकर कार चला रहा था। जिसने पहले तो काफी देर तक उसे पास दिया, जब पास दिया तो थोड़ा आगे निकलते ही वेगनर चालक ने उसकी बाइक में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। 


जिससे दोनों बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। अर्चित ने बताया कि बाइक वैगेनार में फंसकर कुछ दूर तक चली गई। और मां बेटे दोनों पहिए के नीचे आकर घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक दोनों मां बेटे का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीवन में इलाज चल रहा था। इस सम्बन्ध में जब शिवगढ थाना प्रभारी राजीव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...