रायबरेली। शिवगढ थाना क्षेत्र के बहुदाकला - शिवगढ़ सम्पर्क मार्ग पर 2 बाइकों की आपस में भिडन्त में तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को डिस्चार्ज कर भेज दिया गया। घटना बुधवार की रात्रि की है। घायलों में धीरज पुत्र दीपक उम्र 25 वर्ष निवासी पार्वती खेड़ा, विकास पुत्र हेमराज निवासी कुम्भी थाना शिवगढ़, ओमकार पुत्र रामकिशोर उम्र 18 वर्ष निवासी कुम्भी थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली शामिल है। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया घायल अवस्था में धीरज विकास और ओमकार तीन युवक इलाज के लिए अस्पताल आए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें