पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कृष्णा नर्सिंग होम के नए भवन का उद्घाटन

शिवगढ़,रायबरेली। बुधवार को शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने फीता काटकर कृष्णा नर्सिंग होम के नए निजी भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि कृष्णा नर्सिंग होम पिछले कई वर्षों से भवानीगढ़ चौराहा स्थित बेड़ारु रोड पर संचालित हो रहा था, जिसे अब शिवगढ़ रजबहा की पटरी पर बने नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। कृष्णा नर्सिंग होम के एमडी रत्नेश वर्मा ने बताया कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कृष्णा नर्सिंग होम में यहां पहले की तरह 24 घण्टे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध मिलेंगी। 


साथ ही एक ही छत के नीचे लैब, मेडिकल स्टोर और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी, जिससे इलाज में आसानी होगी। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य एवं प्रतिनिधि विनय वर्मा, कसना प्रधान प्रतिनिधि कृष्णकान्त उर्फ दउवा शुक्ला, अनिल यादव, अंकित वर्मा, रवींद्र वर्मा, रामकिशोर मौर्य, चंद्र मोहन दीक्षित, राज किशोर बाजपेई, अमर सिंह, संजय वर्मा, दिनेश कुमार गौतम और आशू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...