तिलक समारोह में खाना खाने से बिगड़ी 40 की हालत


शिवगढ़ (रायबरेली) तिलक समारोह में शामिल 40 लोग हुए बीमार, आनन फ़ानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अनिल ने इलाज कर घर भेज दिया, घटना से हड़कम्प मच गया है, शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले सुशील गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता का बुधवार को तिलक था जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे जिलेदार मैरेज हाल बछरावा में आयोजित तिलक समारोह में सब लोगो ने खाना खाया और देर रात करीब साढ़े बारह बजे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी आनन-फ़ानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया।


जहां इमरजेंसी में तैनात डा. अनिल और प्रमोद पाण्डेय ने तीन दर्जन से अधिक लोगों का इलाज किया,उन्होंने बताया कि फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते सबको उल्टियां हो रही थी सबको दवा देकर घर भेज दिया है। बीमार लोगों में सुमन (30), आदर्श (17) प्रेमा (65) शकीला (46) कुसुम लता (65) ज्ञानेंद्र (35) अजय जायसवाल (36) वर्षा (10) प्रदीप सिंह (32) कुदरत अली (48) मुराद (18) सोनू (50) अंकुश (15) सानवी (6) सचिन (15) साधना (29) दुर्गेश (37) आदि 40 लोग शामिल हैं ।



 वहीं गुरुवार की सुबह से लेकर प्रातः 10:30 बजे तक उल्टी दस्त से पीड़ित कई लोग अस्पताल पहुंचे जिन्होंने बताया कि तिलक समारोह में खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगे जिससे कई बार उल्टी दस्त के लिए जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि तिलक समारोह में शामिल होने वाले उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ आए तो कुछ ने नाजी अस्पतालों में अपना उपचार कराया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया तिलक समारोह में शामिल होने वाले उल्टी-दस्त से पीड़ित 22 मरीज आए थे जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहक बना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कॉलेज शिवगढ़ में प्रधानाचार्य शिवपाल यादव की नेतृत्व...