रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर खास तथा कोटवा में एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी के नेतृत्व में प्राविधिक सहायक ऋशीष चौरसिया द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाकर 61 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी ने बताया कि रामपुर खास में 50 और कोटवा में 11 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। उन्होने बताया कि कैम्प में किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। खण्ड तकनीकी प्रबन्धक कृपा शंकर ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक शिवगढ़ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग व ग्राम विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। कैम्प में लेखपाल, जन सेवा केंद्र संचालक, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किसानों को जागरूक कर कैम्प तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के निर्देशानुसार 1 मई 2026 से केवल उन्हीं किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी इसमें उर्वरक, दवा, फसल बीमा किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश किसानों की खतौनी और आधार कार्ड में नाम मिशमैच होने की वजह से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नही हो पा रही है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न
नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
-
रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें