शिवगढ,रायबरेली। सोमवार को शिवगढ़ एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी के नेतृत्व में शिवगढ़ ब्लॉक परिसर सहित कुल 20 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाकर कुल 87 किसानों फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई गई। एडीओ एग्रीकल्चर दिलीप सोनी ने बताया कि शिवगढ़ ब्लॉक की सिर्फ 20 पंचायतें ऐसी बची हैं जहाँ फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जिन ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है वहां शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जा रही है। उन्होने बताया कि कैम्प में किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक शिवगढ़ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग व ग्राम विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। कैम्प में लेखपाल, जन सेवा केंद्र संचालक, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किसानों को जागरूक कर कैम्प तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के निर्देशानुसार 1 मई 2026 से केवल उन्हीं किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी इसमें उर्वरक, दवा, फसल बीमा किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश किसानों की खतौनी और आधार कार्ड में नाम मिशमैच होने की वजह से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नही हो पा रही है। शिवगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में प्रमुख रूप से एडीओ एजी दिलीप सोनी, एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह, एडीओ समाज कल्याण स्वप्निल सिंह, जन सेवा केंद्र संचालक अमित श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, रायपुर नेरुवा प्रधान रतीपाल रावत,सीपी पाण्डेय, नीरज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में तिथि भोज उत्सव का हुआ भव्य आयोजन
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं खण्ड शिक्षाधिकारी के मार्ग दर्शन में शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गू...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें