रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित श्री राम जानकी मन्दिर ठाकुरद्वारा परिसर में पिछले 5 दिनों से चल रही शिव आराधना के अन्तिम दिन गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकालकर समूचे बैंती कस्बे मन्दिर-मन्दिर घुमाई गई, इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। बारात समापन के उपरान्त विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार की स्थापना की गई। जिसके बाद शनिवार को सायंकाल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि शिव परिवार की स्थापना के उपलक्ष्य में पिछले पांच दिनों से शिव आराधना चल रही थी। नैमिषारण्य, सीतापुर से पधारे आचार्य चंचल कृष्ण शास्त्री व उनके शिष्य दिव्यांश शर्मा, राघवेन्द्र शास्त्री, हर्षित दीक्षित, शिवांश पाण्डेय विधि विधान पूर्वक शिव आराधना सम्पन्न करा रहे थे। आचार्य चंचल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति सरल, सहज और अत्यंत फलदायी मानी जाती है। सच्चे मन, श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई शिव आराधना जीवन के सारे कष्ट दूर कर देती हैं। और मन में शांति तथा सुख समृद्धि सम्पन्नता का वास होता है। कार्यक्रम का आयोजन गणेश शंकर मिश्रा, पूर्व प्रधान सुमति मिश्रा तथा कांग्रेस जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा द्वारा किया गया । इस अवसर पर शशि दीक्षित, सुधा अवस्थी, छाया दीक्षित, ममता मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, प्रीति मिश्रा, गीता मिश्रा,गरिमा वाजपेई, गुंजा, विभू, आर्या, ममता मिश्रा, विश्व मोहिनी, रामकिशोर मौर्य, वीरेंद्र पाण्डेय, आयुष पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न
नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
-
रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें