रायबरेली। महराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतौरा में नोडल खण्ड शिक्षाधिकारी राममिलन यादव के नेतृत्व में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प आयोजित कर 75 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। इस दौरान हल्का लेखपाल राजेंद्र भारती, तकनीकी प्रबंधक कृपा शंकर व सहायक प्रीति भी मौजूद रहे। कैम्प में किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। खण्ड तकनीकी प्रबन्धक कृपा शंकर ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है।
यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग व ग्राम विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। कैम्प में लेखपाल, जन सेवा केंद्र संचालक, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किसानों को जागरूक कर कैम्प तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के निर्देशानुसार 1 में 2026 से केवल उन्हीं किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी इसमें उर्वरक, दवा, फसल बीमा किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान सम्मन निधि जैसी योजनाएं शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें