स्कूल चलो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, शिक्षकों ने किया प्रेरित

रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत मोटर साइकिलों से जागरूकता रैली निकाली गई। नेरथुवा से मोटरसाइकिलों द्वारा शुरू हुई यह रैली गुमावां, रीवां, कसना, बदावर, श्रीबरखण्डीनाथ, शिवगढ़, भवानीगढ़, गूढ़ा, चन्दापुर और बेड़ारु होते हुए पिण्डौली पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।
खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।  हम सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।” रैली में शामिल शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं की जानकारी दी। रैली में शिक्षक सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र बाजपेई, आशुतोष यादव, मोहम्मद इमरान, हरिकेश सिंह, अनिल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्कूल चलो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, शिक्षकों ने किया प्रेरित

रायबरेली। गुरुवार को शिवगढ़ खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वा...