शॉर्ट सर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जयचन्दपुर मजरे बैंती में शॉर्ट सर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग 12 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पास में स्थित खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि शुक्रवार को शायंकाल बैंती निवासी बद्री प्रसाद शर्मा के खेत के ऊपर से गुजरे 11000 बोल्टेज लाइन के तारों के ऊपर चिड़िया बैठी थी। एक चिड़िया के पंख दो तारों में छूने से हुए शॉर्ट सर्किट से चिड़िया के पंखों में आग लग गई और चिड़िया जलते हुए खेत में गिर गई जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। 


जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई, चीखपुर पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण कड़ी मसक्कत से जब तक किसी तरह आग पर काबू पाते लगभग 12 बिस्वा फसल जलकर खाक हो गई। हल्का लेखपाल अभिषेक पटेल ने बताया कि मामला जानकारी में है हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दिवाकर पटेल ने इनकम टैक्स कार्यालय अधीक्षक बनकर रायबरेली को किया गौरवान्वित

सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर किसान के बेटे ने हांसिल की सफलता अंगद राही ----------------- रायबरेली। सीमित संसाधनों में कठिन परिश...