मां ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी को ट्रेन के सामने धक्का दिया, हालत गंभीर

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही 8 वर्षीय बेटी को तेज रफ्तार Tamil Nadu Express के सामने धक्का दे दिया। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न

नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...