रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़- गुमावां लाही बॉर्डर सम्पर्क मार्ग पर भैरीखेड़ा शिवगंज के पास ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित खेत में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवगढ़ कस्बे की ओर से श्री बरखण्डीनाथ गांव की ओर जा रहा ट्रैक्टर शिवगढ़ रजबहा की पुलिया से पहले अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया है। ट्रैक्टर पलटने से पहले ही ड्राइवर ट्रैक्टर से नीचे कूद गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में वृक्षारोपण एवं विदाई समारोह सम्पन्न
नौनिहालों ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरुक शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा में गुरुवार को जागरूकता...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़,रायबरेली। आरपीटी पब्लिक स्कूल ओसाह के छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके समूचे ...
-
रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन ही गुणवत्ता विहीन भोजन एवं भोजन में मिलने से प्रशिक्षण ले रहे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें