शिवगढ़,रायबरेली। सोमवार की देर रात्रि शिवगढ़ थाना के बांदा - बहराइच हाईवे पर स्थित प्माम खेड़ा के निकट 2 बाइकों में जोरदार भिडन्त हो गई जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अधेड़ और एक युवक सहित 2 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाइवे पर स्थित प्याम खेड़ा के पास 2 बाइकों में आमने सामने की जोरदार भिडन्त हो गई।
जिसमें एक बाइक पर सवार धनीराम पुत्र धर्मराज उम्र 25 वर्ष निवासी अमान खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर,थाना शिवगढ़ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इसी बाइक पर सवार इसी गांव के रहने वाले शिवरतन पुत्र बाबादीन उम्र 50 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राम सुमिरन उर्फ रामू उम्र 26 वर्ष पुत्र घिसियावन निवासी ग्राम परीवां थाना लोनी कटरा, जनपद बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किन्तु विडम्बना रही कि सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल ले जाने के लिए रात्रि साढ़े 11बजे से रात्रि 2 तक ढाई घण्टे एम्बुलेंस का इन्तजार करना पड़ा इस दौरान मरीज दर्द से तड़पता रहा।
बाद में एम्बुलेंस 108 उपलब्ध न होने पर 102 उपलब्ध कराई गई तब कहीं जाकर मरीज को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर मृतक के शव को रात्रि में ही पीएम के लिए भेज दिया गया था अभी तहरीर अभी नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं शिवगढ़ सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल 2 लोग स्थल आए थे दोनो का प्राथमिक उपचार किया गया।
जिसमें रामसुमिरन की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राम सुमिरन के हेड इंजरी के साथ ही हाथ और पैर में फैक्चर था। जिसे बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। किन्तु लगातार फोन मिलाने के बावजूद ढाई घण्टे बाद एंबुलेंस उपलब्ध हो पाई जिसके बाद मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया।
परिजनों का रो-रोकर बुराहाल
धनीराम की मौत से मां नन्कई, पिता धर्मराज, छोटे भाई अमित, सुमित, बहन नैना का सहित परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था जो अमृतसर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था, वह होली में घर आया था तब से गांव में ही था, सोमवार को वह कहीं निमंत्रण में गया था जहां से वापस लौट रहा था तभी सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें